पुलिस से मारपीट के मामले में आठ का शांतिभंग में चालान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मृतक के शव का रविवार सुबह करीब 9 बजे पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक बृजेश का पोस्टमार्टम डॉ. सौरभ कटियार एवं डॉ. विजय अनुरागी के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पसली टूटना बताया गया है।वहीं पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कई लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। गिरफ्तार किए गए | थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर निवासी 24 वर्षीय ब्रजेश पुत्र बालकराम का शव मिलने के बाद पुलिस से मारपीट की गयी थीं | उसी मामले में पुलिस नें पकड़े गये ब्रजेश पुत्र रूपराम (29 वर्ष) निवासी ग्राम चाचूपुर थाना राजेपुर, मंजेश पुत्र बेलाराम (23 वर्ष) निवासी ग्राम चाचूपुर थाना फतेहगढ़, राजबहादुर पुत्र रामस्वरूप (24 वर्ष) निवासी ग्राम चाचूपुर, गोपाल शाक्य पुत्र सुखवासी (20 वर्ष), लालू शाक्य पुत्र नन्दलाल (45 वर्ष) निवासी ग्राम चौखण्डा थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़, सुभाष पुत्र रतिराम पाण्डेय (57 वर्ष) निवासी ग्राम नगला केवल थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़, अतुल शर्मा पुत्र शम्भूदयाल (30 वर्ष) निवासी ग्राम गौटिया पश्चिमी थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद, पवन राजपूत पुत्र रामप्रकाश (25 वर्ष) निवासी ग्राम नगला जैतपुर थाना जहानगंज तथा श्रीदेवी पत्नी मंशाराम (58 वर्ष) निवासी ग्राम चाचूपुर थाना राजेपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान कर दिया।