पुलिस कर्मियों से मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ में 44 फंसे,मुकदमा दर्ज

0
341

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवक की मौत के बाद हुए बबाल के दौरान ग्रामीणों नें पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर उसके ऊपर जमकर पथराव व मारपीट कर दी थी| सरकारी थाने के वाहन में भी तोड़फोड़ की गयी थी| पुलिस ने मामले में 14 नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|
थाना राजेपुर के दारोगा महेश कुमार नें क्षेत्र के ग्राम चाचुपुर जटपुरा निवासी घटना से जुड़े आरोपी कामेश पुत्र मंशाराम, सुधीर पुत्र मस्ताना, शिवरतन राजपूत पुत्र रामसहाय, कश्मीर पुत्र रामदुलारे, ब्रजेश उर्फ भोला पुत्र नानक चंद, राजा पुत्र विश्राम, रजनीश व देशराज पुत्र विद्याराम, विकास पुत्र ब्रह्मपाल, ननकू पुत्र राम दयाल, सत्यपाल पुत्र तेजराम, शिवम पुत्र पप्पू, गुड्डी देवी पत्नी टिन्नी उर्फ तोताराम,सरोजनी पति महंत के साथ ही 25 से 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें बताया की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]