फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के दौरे पर आए योगी सरकार के पर्यटन व जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने वरिष्ठ चिकित्सक उदयराज सिंह के जेष्ठ पुत्र कैंसर सर्जन डॉ.युवराज सिंह को उनके घर जाकर बीजेपी में शामिल कर दिया |
दरअसल डॉ. युवराज सिंह अमृतपुर क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय बने हुए हैं किसी के बीच शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के साथ सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक डॉक्टर सुरभि, अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य व हरदोई के सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू आदि पंहुचे | उसके बाद मंत्री डॉ. युवराज के परिजनों से मिले और जलपान किया| इसी बीच मंत्री नें विधायक सुशील शाक्य की तरफ पटका बढ़ाते हुए कहा की अब डॉ. युवराज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हो गये हैं | प्रभारी मंत्री नें कहा की डॉ. युवराज सिंह को बीजेपी में शामिल किया गया है | उनके सम्मान का भी ध्यान रखा जायेगी|
प्रभारी मंत्री विधायक से बोले,अब डॉ. युवराज बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



