फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव चिड़िया महोलिया में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसे में बोलेरो कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम चमन पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा गली में खेल रहा था। बताया गया है कि बोलेरो
कार बदायूं की ओर जा रही थी, तभी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच
गया। मां पूनम देवी और दादी सदासुखी का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बोलेरो को घेर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो । सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत और चौकी इंचार्ज राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, चालक फरार


