फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जबरन प्री-पेड मीटर लगाए जाने, अनाप-शनाप बिजली बिल और उपभोक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को लोगों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगवाए हैं, उन्हें रहने दिया जाए, जबकि अन्य सभी के मीटर पोस्टपेड में बदले जाएं।फर्रुखाबाद
विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर के ठेकेदारों द्वारा घर-घर जाकर जबरदस्ती मीटर लगाए गए, जबकि शासन के निर्देश स्वेच्छा पर आधारित थे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के रवैये से पूरा जिला परेशान है और अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं कर पा रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा कि अधिकारी खुद को जनता का सेवक समझने के बजाय “राजा” की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। समाजसेवी
वसीमउज्ज जमा खान, हाजी शमी उल्ला खान, आचार्य अमरीश तिवारी और पूर्व सभासद निशित दुबे ने भी विभाग पर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर जबरन पैसे वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्युत विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान डॉ. पंकज राठौर, आलोक मिश्रा, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री, आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, रामलखन शुक्ला, राजीव पाल, जाकिर खान, आशुतोष मिश्रा, सुमित भल्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रीपेड मीटर के विरोध में विद्युत विभाग का घेराव, पोस्टपेड में बदलाव की मांग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



