नए स्मार्ट मीटर पर 45 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन,जीरो बैलेंस पर तीन दिन तक मिलेगी बिजली आपूर्ति

0
168

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों स्मार्ट मीटर उपभोगताओ को लगातार राहत प्रदान कर मीटर से जुडी समस्त जानकारियों को साझा कर रही है|इसी क्रम में जिन उपभोगताओ के स्मार्ट मीटर अभी हाल ही में लगे हैं उन्हें 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन यानी कुल 45 दिन तक राहत देते हुए उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा काटेगी। वहीं जीरो बैलेंस होने पर भी अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी,साथ ही रविवार और अन्य अवकाश के दिन किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर बदलने में देरी न हो,ढीले तार और स्पार्किंग की समस्या तुरंत ठीक की जाए और मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट चुके हैं उनसे फोन के जरिये संपर्क कर समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]