फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी 55 वर्षीय रामवीर पुत्र जुदुनाथ का शव 24 घंटे बाद रामगंगा नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रामवीर रविवार को अपने रिश्तेदार बृजेश कुमार के यहां जैनापुर गए थे। वहां से वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव महेशपुर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। सोमवार तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने राजेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसी दौरान रामगंगा नदी किनारे पशु चरा रहे ग्रामीणों ने नदी में एक शव
उतराता देखा और इसकी सूचना गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान रामवीर के रूप में की। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, रामवीर की बाइक नदी किनारे एक कुटी के पास खड़ी मिली। शव थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी से बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में तीन बच्चे—गौरव (28 वर्ष), अंशु (18 वर्ष) और 25 वर्षीय अंजलि है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना अल्लाहगंज पुलिस को दे दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही
रामगंगा नदी में मिला लापता ग्रामीण का शव, 24 घंटे बाद हुई पहचान




