फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष विनोद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी जितेन्द्र शंखवार रहे।
बैठक के दौरान जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों की समीक्षा की गई। साथ ही मायावती द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर पर चल रही बैठकों की गहन समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 14 अप्रैल 2026 को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। इसके लिए बूथ स्तर तक जाकर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडल प्रभारी विजय भास्कर, दीपक कुशवाह, मंडल संयोजक आरडी बौद्ध, जिला महासचिव अरविंद बाथम, जिला सचिव सुरजीत, जिला कोषाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बसपा की जिला स्तरीय बैठक की समीक्षा, 14 अप्रैल को लखनऊ पहुंचने का आह्वान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



