नगर, यातायात, साइबर क्राइम व सिटी सर्किल में नए सीओ सिटी की तैनाती

0
464

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारियों के बीच फेरबदल किया है। इस क्रम में ऐश्वर्या उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी नगर से हटाकर क्षेत्राधिकारी यातायात एवं साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, पुलिस उपाधीक्षक अमरपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी लाइंस कार्यालय से स्थानांतरित कर सीओ अमृतपुर बनाया गया है। उनकी जगह संजय वर्मा को क्षेत्राधिकारी लाइंस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अभय कुमार वर्मा को क्षेत्राधिकारी यातायात एवं साइबर क्राइम से हटाकर सीओ सिटी नियुक्त किया गया है।
बताया जाता है कि अमरपाल सिंह का करीब पांच माह पूर्व ही पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ था। इससे पहले वे थानाध्यक्ष कमालगंज और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उधर, चर्चा यह भी है कि अदालत के आदेश का पालन न करने के मामले में शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]