शिवम मध्य प्रदेश के पर्यटन सम्मेलन में सम्मानित

0
284

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सामाजिक माध्यमों से जुड़े युवा शिवम् मिश्रा को वाराणसी में आयोजित मध्य प्रदेश पर्यटन सम्मेलन में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया, जिनमें फर्रुखाबाद के शिवम् मिश्रा भी शामिल रहे।
शिवम् मिश्रा सामाजिक माध्यमों पर अपना माध्यम संचालित करते हैं, जहां उनके लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। वे अपने माध्यम से यात्रा, पर्यटन और सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो साझा करते हैं, जिन्हें लोगों का भरपूर स्नेह मिलता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा शिवम् मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]