सातनपुर मंडी में बढ़ी आमद, आलू के भाव में हलचल

0
305

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में आलू की आमद पिछले शनिवार की तुलना में अधिक रही। मंडी में करीब 80 मोटर आलू पहुंचा, जिससे बाजार में हलचल बनी रही।
भाव की बात करें तो गड्ड आलू 301 से 401 रुपये प्रति कुंतल तक बिका। वहीं सामान्य छट्ठा आलू 401 से 451 रुपये और सुपर छट्ठा सिल्चर क्वालिटी 451 से 521 रुपये प्रति कुंतल के भाव पर बिका।
इसके अलावा हाइलैंड किस्म के आलू की कीमतें ऊंची रहीं और यह अधिकतम 781 रुपये प्रति कुंतल तक बिका। मंडी में बिकवाली कुल मिलाकर ठीक-ठाक रही और व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]