सपा नें जयंती पर लोहिया को किया याद, मूर्ति पर माल्यार्पण

0
233

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत आवास विकास स्थित उनकी प्रतिमा पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इसके बाद कार्यकर्ता “डॉ. राम मनोहर लोहिया अमर रहें” एवं “मुलायम सिंह यादव अमर रहें” के नारों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने सामाजिक न्याय और समानता की जो लड़ाई शुरू की, वह आज भी प्रेरणादायी है। उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी गरीब, किसान और पिछड़ों के हक की आवाज उठाती रहेगी।
कायमगंज से प्रत्याशी रहे सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि डॉ. लोहिया ने दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनके विचार आज भी समाज को बराबरी और न्याय की राह दिखाते हैं।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि डॉ. लोहिया महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक थे। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने उनके जीवन को संघर्ष और सिद्धांतों की मिसाल बताया। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव ने युवाओं को उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने किया। जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी आदि रहे। महानगर अध्यक्ष नें किया माल्यार्पण सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा नें जयंती के अवसर पर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]