फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को ईद के मौके पर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शुभम तिवारी ने जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब मोअज्जम अली साहब का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ईदगाह पहुंचे नमाजियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस नेता शुभम तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआ की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मो. इमरान अंसारी, जिलाध्यक्ष विकलांग सभा मो. मेराजुद्दीन, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया अर्चित कश्यप, विपिन प्रजापति, दिलीप यादव, विरजू, कृतार्थ तिवारी, शिवकुमार, शिवम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस नें भी दी मुबारक बाद
ईद पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचकर नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में अतीक सलमानी, विष्णु मिश्रा, इलियास खान, वात्सल्य मिश्रा, रोहित वर्मा, लक्ष्मण शाक्य, शुभम श्रीवास्तव, ऋषभ मिश्रा, नसीर खान, महफूज खान, अफरोज खान रहे।
ईदगाह पर कांग्रेस नेताओं ने नमाजियों का किया स्वागत, भाईचारे का दिया संदेश




