अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल

0
357

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आनंद (18) पुत्र जगतपाल निवासी हमीरपुर अपने साथियों 18 वर्षीय विपिन (18) व 19 वर्षीय मनोज के साथ मोटरसाइकिल से राजेपुर से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वे एमबी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]