कलश यात्रा में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से किशोर की मौत

0
502

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली में भागवत कथा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा लेकर चल रहे एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिरौली निवासी16 वर्षीय अखिलेश प्रजापति पुत्र मुकेश प्रजापति अपने परिवार के ही सुबोध प्रजापति के यहां आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कथा शुरू होने से पहले शनिवार को गांव में कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा में अखिलेश हरे बांस में झंडा लगाकर सबसे आगे चल रहा था।
बताया गया है कि जैसे ही यात्रा गांव के मंदिर के पास पहुंची, उसी दौरान झंडा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगते ही अखिलेश गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिलेश 12वीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां नारायण देवी, पिता मुकेश प्रजापत व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]