फर्रुखाबाद:(जहानगंज/कमालगंज/ नगर संवाददाता) पेट कीड़ो की दवा खाने से लगभग एक सैकड़ा मासूम छात्र-छात्राएँ बीमार हो गयी ल, जिन्हे लोहिया अस्पताल व सीएचसी कमालगंज में भर्ती किया गया है |परिजनों में कोहराम मच गया | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें अस्पताल पंहुच बच्चों के हालचाल लिये और बेहतर उपचार के निर्देश दिये |
विकास खंड कमालगंज के ग्राम राठौरा मोहद्दीनपुर स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में बच्चों कों एल्बेंडाजोल गोली खिलायी गयी थी | दवा लगभग 150 लोगों कों दी गयी| जिसके खाते ही लगभग 100 छात्र-छात्रायें बीमार हो गयीं, जिससे अफरा तफरी मच गयी, लगभग 33
छात्र-छात्राओं कों सीएचसी कमालगंज व 67 छात्र-छात्राओं कों लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जिलाधिकारी आशुतोष लोहिया अस्पताल पंहुचे और बच्चों के हाल लिये | सभी की हालत स्थिर बतायी गयी है | जिलाधिकारी नें ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी व डॉ रोहित तिवारी से जानकारी ली| सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार नें बताया की सभी स्कूलों में दवा खिलायी गयी थी, इस स्कूल में बच्चों कों सिर दर्द व उल्टी की शिकायत हुई, अब सभी की हालत ठीक है | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें बताया की पूरी जिले में बच्चों कों दवा खिलाई गयी थी, इस स्कूल के बच्चों कों तकलीफ हुई उन्हें भर्ती किया गया, अब सब बच्चे ठीक है | तबियत खराब होने का और भी कोई कारण हो सकता है |



