फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दरअसल रोडवेज चौकी पर उस समय जमकर हंगामा हो गया जब युवक के साथ एक युवती को पुलिस ने संदिग्ध लगने पर पकड़ लिया, युवती ने पुलिस पर बिना महिला पुलिस के ही मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया, पुलिस ने मामले में युवती उसकी सहेली सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है |
थाना कादरी गेट के बस अड्डा पर पुलिस ने एक युवक के साथ युवती को संदिग्ध लगने पर हिरासत में लिया, उन्हें लेकर वह बस अड्डा चौकी पर पहुंचे चौकी में अंदर घुसने को लेकर युवक-युवती के साथ पुलिस की जमकर धक्का मुक्की हो गई, जिससे चौकी का गेट भी टूट गया, युवती ने फोन करके अपनी सहेली को भी मौके पर बुला लिया, युवती की
सहेली ने मौके पर आकर घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया जिससे पुलिस की नोकझोंक हो गई, पुलिस ने पकड़ी गई युवती की सहेली का मोबाइल छीन लिया, युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की जो कानूनी
रूप से वैध नहीं है, हंगामा करने पर पुलिस ने फोन करके महिला पुलिस को मौके पर बुलाया, पकड़ी गयी युवती की माँ भी मौके पर आ गयी| कुछ देर बाद थानध्यक्ष कादरी गेट कपिल कुमार व महिला थानध्यक्ष रक्षा सिंह भी मौके पर आ गयीं| महिला थानध्यक्ष रक्षा सिंह नें युवती व उसकी सहेली के साथ ही पकड़े गये युवक कों भी धक्का मुक्की कर हिरासत में ले लिया | वही कादरी गेट पुलिस नें युवक-युवती सहित चार कों हिरासत में ले लिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं| थानध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी नें बताया की मामले में युवक युवती कों संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ा गया था, पुलिस नें उसे पकड़ा तो वह विवाद करने लगे, मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं| महिला पुलिस मौके पर मौजूद थी|
युवतियों नें मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की



