अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कोतवाली कायमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नाजायज असलहे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कलाखेल में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों में तारीक खान पुत्र जुम्मा खान, मुख्तयार खान पुत्र जुम्मा खान तथा असद पुत्र अच्छे मियाँ शामिल हैं। तीनों अभियुक्त मोहल्ला कलाखेल, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी नाजायज राइफल 315 बोर, एक देशी नाजायज बंदूक 12 बोर, एक देशी नाजायज पिस्टल 32 बोर, तीन देशी नाजायज तमंचा 315 बोर, चार देशी नाजायज तमंचा 12 बोर, 70 देशी नाजायज पुनः भरे हुए कारतूस 12 बोर, 20 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 17 पुनः भरे हुए कारतूस 315 बोर तथा चार जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं।
इसके अतिरिक्त अवैध शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त नालें, हथौड़े, ड्रिल मशीन, रेती मशीन, आरी, प्लास, गैस सिलेंडर, वेल्डिंग पाइप, स्प्रिंग, लोहे की पत्तियां, बंदूक का तेल, मोमबत्तियां सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कायमगंज पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए शेष सफाई माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही है।