फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला श्री रामनगरिया का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हवन–पूजन के साथ हो गया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मेले का श्रीगणेश किया गया, जिससे पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
हवन–पूजन आचार्य प्रदीप शुक्ला द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य
विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा तथा महंत ईश्वर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने हवन में आहुति देकर मेले के सफल आयोजन की कामना की। डीएम व बीजेपी जिलाध्यक्ष नें फीता खोलकर मेले का श्रीगwणेश किया |जिलाधिकारी ने मेला व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। माघ मेला श्री रामनगरिया के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में तेजी आ गई| इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विमल कटियार, डीएस राठौर, सुरेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक वाजपेयी, अभिषेक बाथम, अनुपम रस्तोगी, नरेंद्र सिंह राणा, नारायण दत्त द्विवेदी,एसडीएम सदर रजनी कांत पाण्डेय आदि रहे|



