आपसी मारपीट की शिकायत करने थाने गया परिवार, पीछे घर में लगी संदिग्ध आग

0
451

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में आपसी विवाद के बाद शिकायत करने थाने गए परिवार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम डूंगरपुर निवासी रामप्रताप के पुत्र शिवम और पुत्र बधु राधा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए पूरा परिवार कोतवाली पहुंचा। इसी दौरान उनके घर में अचानक आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
सूचना पर अपराध निरीक्षक मुन्ना लाल यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। आग लगने के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आग लगना हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]