फर्रुखाबाद:जेएनआई ब्यूरो) सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस व पूर्व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह तथा विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर
डॉ. विनोद कुमार तिवारी रहे। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व आईएएस मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि आईजीआरएस, तहसील दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस एवं ग्राम चौपाल जैसे मंचों के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग को आवश्यक बताया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी आदि रहे |
सुशासन सप्ताह में जनपद स्तरीय कार्यशाला, ‘प्रशासन गांव की ओर’ का संदेश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



