ठंड के आक्रामक तेवर से काँप उठा जन-जीवन

0
380

फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता) जनपद में ठंड के तेवर तल्ख़ होने से जनपदवासियों को कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है शहर से लेकर गाँव तक जनपद कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिख रहा है|बीते कई दिनों से ठण्ड की करारी मार से पशु-पक्षी व्याकुल नज़र आये,बीते दिन ठण्ड और कोहरे के प्रभाव सूर्य भगवान के दर्शन तो हुए परन्तु विशेष राहत न मिल सकी और धूप बेअसर रही। असहनीय होती ठंड के कारण बच्चे शाम होने के साथ ही घरों में छिप गए। सर्द मौसम में सर्वाधिक मुश्किल बुजुर्ग महिला व पुरुषों को हो रही है। दिन में घरों में अलाव व हीटर जलते रहे।

इलेक्ट्रिक केतली व हीटरों की बढ़ी मांग:
ठंड के तेवर आक्रामक होने के साथ ही राहत देने वाले इलेक्ट्रिक सामान की बिक्री बढ़ गई है। कोई गर्म पानी करने वाली केतली तो कोई रूम हीटर खरीद रहा है। कोई अपने पुराने रूम हीटरो की मरम्मत कराने को इलेक्ट्रिक की दूकान की ओर रुख कर रहा है,इसके कारण इलेक्ट्रिक दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
लकड़ी-कोयला की बढ़ी डिमांड:
ठंड के मौसम में अलाव जलाने के लिए लकड़ी व कोयले की खपत बढ़ गई है।जिससे लकड़ी और कोयला बेचने वाली दुकानों पर ख़ासा भीड़ भी देखने को मिल रही है|लोग बाहर बाजारों में आग सेककर अपना कार्य कर रहे है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]