फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्लाटिंग के लिए रास्ते के विवाद में बिजली कर्मी के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारनें की धमकी देनें के मामले में स्कूल प्रबन्धक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की छानबीन पर रही है|
दरअसल थाना कादरी गेट के ठंडी सड़क लाल दरवाजा निवासी सुनील कुमार पुत्र रामसनेही लाल ने थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया है| दर्ज कराये गये मुकदमें में सुनील नें कहा की उसने नगला खैरबंद मऊदरवाजा में स्थित महावीर इंटर कालेज के पीछे सुनील का खेत है| बीते 8 दिसम्बर को अंकुर रस्तोगी पुत्र उमेश रस्तोगी निवासी मोहल्ला रायदीप चंद व स्कूल प्रबन्धक अंजुम दुबे निवासी घारमपुर व दो अज्ञात लोग आये और उसके खेत में मिट्टी डलवा दी, जिसे बीते 11 दिसंबर को हटवा दिया गया| मिट्टी हटवाने से अंकुर रस्तोगी व अंजुम दुबे खफा हो गये और रंजिश मानते हुए 11 दिसंबर को शाम 04:54 बजे फोन पर गाली-गलौज कर अभद्रता की| इसके साथ ही 14 दिसंबर को आरोपी अंकुर व अंजुम दुबे व दो अज्ञात साथियों के साथ उसके खेत पर आये और गाली-गलौज कर मारपीट लातघूसों से करने लगे, और धमकी दी की यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे| धमकी से शिकायत कर्ता व उसका परिवार डरा हुआ है| शिकायत कर्ता सुनील इटावा में बिजली कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत है| मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें जाँच दारोगा रामकेश सिंह को दी गयी है|
बिजली विभाग कर्मचारी को भूमि विवाद में मारपीट कर धमकी देनें में स्कूल प्रबंधक सहित चार पर मुकदमा




