सांसद खेल महोत्सव में सीपी इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता

0
518

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सांसद खेल महोत्सव में सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल क्लबों की टीमों ने भाग लिया, जहां कड़े मुकाबलों के बीच सीपी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देकर उपविजेता का स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी। निदेशक डॉ.मिथिलेश अग्रवाल ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परिणाम बताया। उपनिदेशक अंजू राजे एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। इस उपलब्धि में खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी एवं केके. वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]