कमालगंज के खुदागंज में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) खुदागंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 44 वर्षीय पूजा पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम अमरौली, कोतवाली गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार पूजा अपने पुत्र सुरजीत के साथ मोटरसाइकिल से किसी कार्य से खुदागंज आई थीं। इसी दौरान सड़क पर ट्रक की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।