एसबी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कानपुर रोड स्थित एस.बी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर सीनियर वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। खेल मैदान में पूरे दिन बच्चों की ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली। सब-जूनियर वर्ग में टॉय कलेक्शन रेस, हर्डल रेस, 50 मीटर, क्रैब/क्रैक्स ईटिंग रेस, वॉशरमैन रेस एवं गेट रेडी रेस का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर वर्ग में 50 व 100 मीटर दौड़, सैक रेस, लेमन स्पून, फ्रॉग रेस, शू-लेस रेस एवं बुक बैलेंसिंग प्रतियोगिताएँ हुईं। सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़, स्लो साइक्लिंग, बैलून टाई रेस एवं टग ऑफ वार आकर्षण का केन्द्र रहीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। समापन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं शारीरिक विकास होता है, इसलिए शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका स्नेहा यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ मौजूद रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।