फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कूल में नहीं मिली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित कर दिया। बी ई ओ के सामने पहुंची चपरासी ने अनुपस्थित के ऊपर ही हस्ताक्षर कर दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कमालगंज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रूपाली गुप्ता की तैनाती है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह 10:30 बजे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान चपरासी रूपाली स्कूल में नहीं मिली। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित पंजिका पर रूपाली को अनुपस्थित कर दिया। कुछ देर बाद रूपाली गुप्ता निरीक्षण कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी के सामने के निरीक्षण के दौरान सामने आ गई।
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर में उनके नाम के सामने अनुपस्थित दर्ज कर दिया। यही नहीं, कुछ देर बाद रूपाली गुप्ता विद्यालय पहुंचीं तो उन्होंने बिना किसी अनुमति या स्पष्टीकरण के उसी कॉलम में, जहां अनुपस्थित दर्ज किया गया था, अपने हस्ताक्षर कर दिए। यह व्यवहार न केवल नियमों की अवहेलना दर्शाता है बल्कि स्पष्ट रूप से अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। रूपाली गुप्ता का देर से आने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। कई बार समझाने के बाद भी उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया। वहीं निरीक्षण के दौरान सामने आई इस हरकत को खंड शिक्षा अधिकारी ने गंभीर माना है।खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही और रजिस्टर में मनमाने ढंग से हस्ताक्षर करना गंभीर अनियमितता है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। नियमों के अनुसार रूपाली गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ ने किया अनुपस्थित, चपरासी ने उस पर ही कर दिये हस्ताक्षर



