फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी से त्यागपत्र देनें के बाद अंकित तिवारी नें हिन्दू समाज पार्टी ‘हिसपा’ का दामन थाम लिया| अंकित तिवारी को संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है|
दरअसल अंकित तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर कार्यरत थे| एक विवादित वक्तव्य देनें पर पार्टी में उपजे तनाव के बीच पद से त्यागपत्र दे दिया था| शुक्रवार को अंकित तिवारी ने हिंदू समाज पार्टी की सदस्यता लखनऊ जाकर ग्रहण कर ली| पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है| अंकित तिवारी ने बताया की वह जल्द ही प्रदेश के सभी 75 जनपदों में जिलाध्यक्ष घोषित करेंगे| वहीं हिन्दू वादी नेता राजेश मिश्रा का भी वनवास खत्म होता दिख रहा है| काफी लम्बे समय के बाद राजेश मिश्रा नें पुन: किसी हिन्दू संगठन में वापसी की है| पूर्व में राजेश मिश्रा हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं|
‘हिसपा’ में अंकित प्रदेश अध्यक्ष व राजेश की राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर ताजपोशी



