फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला बीएलओ की मौत पर परिजनों नें आक्रोशित होकर जाम लगा दिया, लगभग 40 मिनट तक हाई-वे पर धरने पर बैठे रहे| जिसके बाद अधिकारियो के आश्वासन पर जाम खुलवाया| स्कूटी सवार महिला बीएलओ अर्चना सिंह की इटावा बरेली हाई-वे पर l डंपर से कुचल कर मौत हो गयी| आक्रोशित परिजनों नें हाई-वे पर जाम लगा दिया, परिजनों नें डिबाइडर बनवानें की मांग रखी, और कहा की जिलाधिकारी व सांसद मौके पर आएं तभी जाम खुलेगा | पुलिस नें सेन्ट्रल जेल व दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी से ही रूट डायवर्जन कर दिया| मृतका के परिजनों नें जेएसएम कॉलेज बघार के सामने से बघार तक डिबाइडर बनवाने की मांग पर लिखित आश्वासन पर परिजन जाम खोलने कों तैयार हुए|
महिला बीएलओ की मौत पर परिजनों नें हाई-वे किया जाम



