डीएम के तहसील दिवस में 41 में तीन कों मौके पर न्याय

0
397

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया| संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 25, पुलिस की 05, विकास विभाग की 02,विद्युत विभाग की 03, व अन्य विभागों की 06 शिकायते कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 03का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। उप जिलाधिकारी रजनी कांत आदि अधिकारी रहे| वही अमृतपुर में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी संजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया| बीएलओ कों किया सम्मानित जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा तहसील कायमगंज व नगर पालिका कायमगंज पहुँचकर विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किये जा रहे डिजिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया गया,इस दौरान जिलाधिलारी द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर चुके हमीरपुर खास के बी0एल0ओ0 चंदन सिंह की प्रशंसा की गई एवं सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया गया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]