पत्नी को कुचलने वाले युवक को पीटकर पेंड से बांधा

0
103

फर्रुखाबाद: मामूली बात को लेकर पत्नी को कुचलने वाले युवक को पीटकर पेंड से बाँध दिया गया| घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज के ग्राम अतायीपुर निवासी नीरज सैनी की २५ वर्षीय घायल पत्नी राशि को बीती रात स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत बिगडने पर आज सुबह लोहिया अस्पताल लाया गया| राशि की तीमारदारी में उसकी जेठानी पूनम व जेठ सुनील लगे हैं|

जिन्होंने बताया कि अच्छी सब्जी न बनाए जाने पर नीरज ने बीती रात १०:३० बजे मेनगेट का ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली और फिर ईंटों से राशि के चेहरे को कुचलना शुरू कर दिया|

चीख पुकार की आबाज सुनकर छत पर मौजूद जेठ, जेठानी ने राशि को बचाया| परिजनों ने नीरज की पकडकर पिटाई की और घर के बाहर नीम के पेंड से बाँध दिया| बताया गया कि नीरज का दिमाग गड़बड़ा गया है|

[adrotate banner="2"]