फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता नें थानें में तहरीर दी, जिसमे कहा कि रात्रि 3 बजे आरोपी 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुरेश ने मेरी बेटी से छेड़खानी की और डराया धमकाया। पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| जबकि आरोपी का कहना है कि मेरा प्रेम संबंध एक साल से चल रहा है। फोन पर लगातार बात होती थी। बीती रात फोन कर उसने हमें बुलाया। घर के बाहर चबूतरे पर शौचालय बना हुआ था। वही लड़की के ताऊ सो रहे थे। दोनों प्रेमी शौचालय के अंदर प्रवेश कर गए। खटपट की आवाज सुनकर ताऊ जाग गये। उन्होंने मौके पर जाकर उस दरवाजे को खोल दिया जहां से वह लड़का भागने में सफल रहा। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर शांति भंग में चालान किया| पुलिस ने उसे उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया| थानाध्यक्ष कार्यवाहक रवि सोलंकी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है|




