मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन व सूची को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद, विधायकगण तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रकाशित मतदेय स्थल सूची में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में न तो बढ़ोतरी की गई है और न ही कमी।
प्रकाशित सूची के अनुसार—

  • 192 कायमगंज विधानसभा में 470 मतदेय स्थल
  • 193 अमृतपुर विधानसभा में 261 मतदेय स्थल
  • 194 फर्रुखाबाद विधानसभा में 413 मतदेय स्थल
  • 195 भोजपुर विधानसभा में 380 मतदेय स्थल यथावत रखे गए हैं।
  • सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रकाशित मतदेय स्थल सूची पर सहमति जताई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारी से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।