फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरी गेट के ग्राम भाऊ पुर निवासी अजीत कुमार को एक कार सवार ने गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक घायल को लेकर फतेहगढ़ के एक अस्पताल पंहुचा और भर्ती कराया। इसी दौरान घायल अनूप के परिजन मौके पर पहुँच गए और कार चालक से हाथापाई शुरू कर दी। विवाद की सूचना पाकर पीआरवी के सिपाही राहुल मलिक और वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने सिपाही राहुल मलिक से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी।सिपाही से मारपीट की जानकारी पर कोतवाल रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये, पुलिस ने सिपाही राहुल की तहरीर पर भाऊपुर निवासी अजीत गौतम, उसके भाई जन पुत्र जागेश्वर सिंह, अंजीत की पत्नी पुष्पा देवी और निकुंज कुमार पुत्र बृजभान सिंह निवासी नरसिंहपुर, कायमगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा रमाशंकर को सौंप दी। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी अंजीत गौतम को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।
झगड़े की सूचना पर पहुँची पुलिस से मारपीट, वर्दी फाड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार



