फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सड़क किनारे खड़े पापड़ी विक्रेता को तेज रफ्तार स्कूली बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, गंभीर हालत में पापड़ी विक्रेता को सीएससी में भर्ती किया गया
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला विद्यापति नगर वार्ड नंबर 6 निवासी 35 वर्षीय शैलेश सक्सेना पुत्र लालाराम पापड़ी बेचने का काम करता था| मिली जानकारी के मुताबिक शैलेश सक्सेना एक भूमि विवाद के मामले में अपने साथी राघवेंद्र पुत्र लोचन सिंह के साथ एसडीएम सदर के कार्यालय जाने के लिए निकला था| गुरुवार को जब वह नदसा नगर पंचायत खिमसेपुर
कार्यालय के निकट खड़ा था, उसी समय अवंतीबाई नगर वार्ड नंबर 8 स्थित एक इंटर कॉलेज की बस ने उसे कुचल दिया, जिससे शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर रूप से घायल शैलेश को 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएससी मोहम्मदाबाद लाया गया, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने शैलेश को अमृत घोषित कर दिया, मृतक की पत्नी कामना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया | सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की|
स्कूली बस से कुचलकर पापड़ी विक्रेता की मौत



