40 लाख की कार, 25 लाख की नकदी सहित दो साइबर ठग गिरफ्तार

0
535

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने जस्ट डायल एप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को 40 लाख की कार व 25 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार किया है| इसे पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है|
जनपद मुरादाबाद के कस्बा बिलारी निवासी जुनैद आलम पुत्र जाबीर अंसारी व मुरादाबाद के थाना कठ नगर के करुला अनवार नगर निवासी कादिर पुत्र मो. शरीफ को साइबवर ठगी में साइबर पुलिस नें गिरफ्तार किया है| आरोपियों के पास से पुलिस को एक आडी कार कीमत 40 लाख, 25 लाख रूपये, आधा दर्जन मोबाइल , 22 एटीएम बरामद किये| पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आरोपी जस्ट डायल एप के माध्यम से पेट्रोल पम्प की फर्जी बेबसाइट बनाकर ऑनलाइन पेट्रोल पम्प का लाइसेंस आवंटन का प्रलोभन देकर मोटी रकम किराये के खातो में डलवाकर एटीएम से कैश निकाल लेते थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]