प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान

0
856

लखनऊ:प्रदेश में ठण्ड अब धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे हल्की-हल्की ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना गहन अवदाब अगले चरण में और प्रबल होकर 28 अक्टूबर को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके परिणामस्वरूप 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है|
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया इस मौसम तंत्र के प्रभाव से बादलों की आवाजाही शुरू होगी।इससे आगामी चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में त्वरित उतार-चढ़ाव के साथ 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]