फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन कायमगंज स्थित रोज गार्डन में संपन्न हुआ| मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने की। इस युवा सम्मेलन में संकल्प पत्र पढ़कर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वदेशी अपनाओ पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प
अभियान तभी सफल होगा जब देश की 140 करोड़ की आबादी को स्वदेशी वस्तुएं को उपयोग में लाना पड़ेगा। देश का युवा ब्रांडेड वस्तुओं का मोह छोड़कर स्वदेशी वस्तुएं अपनाए। स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है, एक बदलते हुए भारत की तस्वीर पूरी दुनिया देख रही है, जब भारत ने आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी मिसाइल का उपयोग करके रक्षा क्षेत्र में
पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी विदेश में बैठकर भारत की आलोचना करते हैं और भारत में जनता को भ्रमित करने के लिए संविधान और आरक्षण का भ्रम फैला कर दुष्प्रचार करते हैं ऐसी संकीर्ण मानसिकता कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा पिछले कई वर्षों से की जा रही है।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा 1631 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आंदोलन है यह विकसित भारत के निर्माण की नींव रखेगा संगठन के द्वारा स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया था जिसमें जनपद की बनी हुई वस्तुओं को स्टॉल लगाकर प्रचारित किया गया। हर क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा भारत जब आत्मनिर्भर बनेगा तभी सशक्त और मजबूत बनेगा। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, जिला महामंत्री डीएस राठौर, सुनील रावत, शशांक शेखर मिश्रा अनुज राठौर दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी, राजेपुर ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी,जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत सिंह राजपूत पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अमन अवस्थी ने किया।
बीजेपी नें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया



