फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह हुए इस हादसे से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जहानगंज के गांव महरूपुर खार निवासी 44 वर्षीय विपिन टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह छिबरामऊ निवासी रमन तिवारी का टेंपो चलाता था।दोनों के बीच कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह रमन तिवारी ने इसी बात को लेकर विपिन से कहासुनी कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि रमन ने विपिन के साथ मारपीट कर दी।घटना से आहत
विपिन घर लौट आया। गांव के खेतों में बने अपने मकान के बरामदे में उसने कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजन किसी काम से वहां पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर अंदर झांका। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस
और ग्रामीणों को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजन ने आरोप लगाया कि रमन तिवारी द्वारा की गई मारपीट के चलते ही विपिन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेनदेन के विवाद में टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



