13 साल की बालिका लापता, परिजनों में मातम, पुलिस की चौखट पर गुहार

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टिया छेदा सिंह निवासी सुनील कुमार की 13 वर्षीय पुत्री नंदिनी बुधवार को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, नंदिनी 9 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे बिना बताये घर से कहीं चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार की खोजबीन असफल होने पर पिता सुनील कुमार ने थाना जहानगंज पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री नाबालिग है और बीते दिन से लापता है। परिजनों को उसकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम को बालिका की तलाश में लगाया गया है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।