भगवान शिव की बरात में उमड़ी आस्था, पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत

0
537

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भगवान शिव की बरात में भीड़ उमड़ी, शोभायात्रा निकाल जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
बुधवार को कस्बे में शिव बरात निकाली गयी| जिसमे श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज व हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। सुंदर सजे-धजे रथ पर विराजमान भोले बाबा का स्वरूप दिव्य व भव्य नजर आ रहा था। कस्बे के पवित्र भारत दास बाबा मंदिर परिसर से बारात का शुभारम्भ हुआ। बारात कस्बे की प्रमुख गलियों से होते हुए पुनः भारत दास बाबा मंदिर पर आकर संपन्न हुई, अध्यक्ष रामदुलारे अवस्थी, मुख्य मेला प्रबंधक राजेश पाठक उर्फ पीकू भैया, सुनील अवस्थी तथा रंगमंच के कलाकार कुंज विहारी अवस्थी ने विधिवत आरती कर बाबा के स्वरूप का पूजन किया। शिवम् पाठक, प्रशांत अवस्थी, जितेंद्र अवस्थी, विनोद यादव, मोहित अवस्थी, शिवम अवस्थी, विकल अग्निहोत्री, कुन्नू अग्निहोत्री, सौरभ अवस्थी, सत्यम औदिच्य मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]