खबर का असर: दारोगा अच्छे लाल पाल पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

0
612

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सट्टा कारोबारी द्वारा दरोगा पर 15 हजार रुपए मासिक देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था मामले में जेएन आई न्यूज में प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित कियाl पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेकर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है जिससे अब मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है| दरअसल बीते दिन एक सट्टा कारोबारी के द्वारा सट्टा पर्ची लिखने का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिस पर सट्टा कारोबारी आरोप लगा रहा था कि हलका इंचार्ज मोहम्मदाबाद अक्षय लाल पाल को वह 15000 महीने देता है लिहाजा खुलकर सट्टा लगाओ डरने की कोई बात नहीं| मामले में जेएनआई न्यूज ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दारोगा अच्छे लाल पाल को लाइन हाजिर कर दिया है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]