श्रीराम बरात में सड़क पर भीड़, झांकियों नें मनमोहा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय से निकाली गयी श्री आदर्श रामलीला मंडल की ओर से श्रीराम बरात को देखने सड़क पर भीड़ उमड़ी| जगह-जगह आरती और पुष्प वर्षा से भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत किया गया|
श्री राम बरात में माता महीसासुर मर्दानी खाटू श्याम, श्री गणेश, सूर्य देव, हनुमान जी, भगवान परशुराम, वराह अवतार, दुर्गा जी, वंशी चोर राधा, विश्व मित्र व गुरु वशिष्ठ, काली का अखाड़ा, घोड़े पर सबार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन आदि की भव्य झांकी निकाली गयीं| श्रीराम बरात लोहाई रोड, चौक, नेहरु रोड, घुमना, नितगंजा, महावीरगंज द्वितीय, स्टेट बैंक होते हुए चौक पर आयी, जिसके बाद पक्का पुल, गुदड़ी, नाला मछरटटा होते हुए लोहाई रोड से फिर भारतीय कालेज पंहुची| इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे| कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, मंत्री राजेश कसेरा, नवीन मिश्रा नब्बू , राम निवास गुप्ता नारद, प्रबल त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, आयुष पाण्डेय, दीपक मिश्रा आदि रहे|