विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|
आवास विकास के राम मनोहर लोहिया अस्पताल सभागार में गुरुवार 25 सितंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजन की रूप रेखा बनी है| जिसमें जनपद के सभी चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट व नगरिय स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी फार्मासिस्ट, रेलवे चिकित्सालय, छाबनी परिषद के भी सभी फार्मासिस्ट आमंत्रित किये गये हैं| कार्यक्रम में विभाग के आलाधिकारी भी शिरकत करेंगे| डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री जितेन्द्र सिंह नें बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयीं हैं| जनपद भर के सभी फार्मासिस्ट साथियों को आमंत्रित किया गया है|