फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीमार चल रहे पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी असलहा सहित जेबरात, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था| मामले में पूर्व सैनिक की पत्नी नें मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस नें मामले में व्यापारी नेता के भाई सहित चार को हिरासत में लिया है|
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क दशमेश कालोनी निवासी शिखा दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था| शिक्षा ने बताया था कि 10 सितंबर को उनका 17 वर्षीय पुत्र युक्तार्थ उर्फ कृष्णा कोचिंग के लिए सुबह 8 बजे निकला था| जो लापता हो गया| उसके शिक्षण संस्थाओं में जानकारी दी उसके बाद चौकी रेलवे रोड को लिखित तहरीर दी| उसके साथ किसी भी अनहोनी स इंकार नही किया जा सकता| 11 सितंबर को सुबह
जब वह उठीं तो बच्चे का लैपटॉप गायब था| गुल्लक टूटी पड़ी थी जिसमे आठ हजार रूपये थे जो गायब थे, इसके साथ ही अन्य सामान चेक किया तो 4 चैन, 4 अंगूठी, 4 जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, व पति की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी| इसके साथ ही दो डिब्बी कारतूस, अलमारी में रखे 40 हजार नकद व बैंक खाते से 50 हजार मनोज कुमार के खाते में ट्रांसफर किये गये| बीती रात पुलिस नें व्यापारी नेता के भाई सहित चार को मामले हिरासत में लिया है| पुलिस उनसे पड़ताल कर रही है| बीती देर रात कोतवाली के बाहर व्यापारी नेता व समर्थकों का जमाबडा रहा है| पता चला की व्यापारी नेता के भाई पर चोरी का जेबर खरीदनें का आरोप है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
पूर्व सैनिक के घर चोरी में व्यापार मंडल नेता के भाई सहित चार को उठाया



