टीईटी कानून संशोधन के खिलाफ आक्रामक हुए शिक्षक, सड़क पर उतर सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर चिंतित शिक्षक धीरे-धीरे आंदोलन की राह पर चल निकले हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर जुलूस निकला और कलेक्ट्रेट में आकर ज्ञापन सौंपा|
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए| शिक्षकों नें कहा कि जो शिक्षक व शिक्षिकाएं तैनात हैं वह नियुक्ति के समय की नियमावली के अनुरूप तैनात हैं| जिन पर टीईटी अनिवार्य नही होनी चाहिए| बीएड, बीपीएड पास सेवारत शिक्षक टीईटी पास करनें के लिए आवेदन नही कर सकते हैं| इसके बाद सड़क पर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे और मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री बेसिक शिक्षा मंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का तीन पन्नो का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा| नरेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, घनश्याम वर्मा विमलेश राजपूत आदि रहे|