शिक्षक का अपहरण कर ह्त्या कर दिए जाने की आशंका

0
118

फर्रुखाबाद: आवास विकास कालोनी में किराए पर रहने वाले शिक्षक अंजनी कुमार मिश्रा का अपहरण कर ह्त्या कर दिए जाने की आशंका में अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी है| एएसपी बीके मिश्र ने मामले की जांच शहर कोतवाल को दी है|

[adrotate banner="3"]

शिक्षक अंजनी के बड़े भाई शिवकुमार मिश्रा ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मेरे साथ आवास विकास कालोनी स्थित मकान में रहने वाला छोटा भाई अंजनी २० मई को गाँव कहकर गया था| वहां ८ जून को बहन मानशी का तिलक तथा १२ जून को शादी थी|

अंजनी जब शादी में नहीं पहुंचा तब उसे तलाश किया गया| तो पता चला कि उसे २५ मई तक आवास विकास कालोनी में घूमते देखा गया| कालोनी के जीतू तथा सातनपुर मंडी के रानू दुबे ने मोबाइल फोन पर मुझे बताया कि अंजनी उनसे ५० हजार व ७० हजार रुपये ले गया| आवास में ताला लगा है|

अंजनी विशेष शिक्षक के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान फतेहगढ़ में कार्यरत है| जब कि शिवकुमार मूसाखिरिया जहानगंज स्थित डीपीएस इंटर कालेज में प्रवक्ता है तथा इलाहाबाद थाना अहंदिया के ग्राम अभयापुर के मूल निवासी हैं|

[adrotate banner="2"]