चलती ट्रेन में चढ़नें के चक्कर में महिला की गिरकर मौत

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) चलती ट्रेन में चढ़नें के दौरान महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गयी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|
पड़ोसी जनपद एटा के राजा का रामपुर मोहल्ला शाक्य निवासी 60 वर्षीय रेशमा देवी पत्नी संतोष शाक्य कायमगंज के एक निजी अस्पताल में बीते दिन इलाज के लिए आयी थी| दवा लेनें के ब्काद वह कायमगंज के शिवरई निवासी श्रीपाल के घर रुक गयी, शुक्रवार को वह सुबह लगभग 7:40 बजे कायमगंज प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेन पर सबार होनें के लिए आयी| जिस समय ट्रेन चलने लगी तो रेशमा देवी उसमे चढ़नें के लिए बढ़ी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चली गयी और उसकी मौत हो गयी| मृतका के एक 27 वर्षीय पुत्र शिवम, 24 वर्षीय पुत्री पूनम व 29 वर्षीय पुत्री रेखा है| जीआरपी नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|