मन्दिर की मूर्तियों को किया खंडित, पुलिस जाँच में जुटी

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) मंदिर में स्थापित भगवान शिव व नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया| मौके पर पुलिस पंहुची और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर पुलिया के निकट शिव मन्दिर स्थापित है| जिस कर माफिया अनुपम दुबे व सेन्ट्रल जेल निवासी बालक राम भास्कर के नाम का पत्थर भी लगा है| मन्दिर को 22 अप्रैल 2005 निर्माण कराया गया था| बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति नें शिव व नंदी को खंडित कर दिया| सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा दल-बल के साथ पंहुचे, भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर भी आ गये| मामले की गंभीरता क देखते हुए पुलिस नें नई मूर्ति लगाने की व्यवस्था की| सीओ अजय वर्मा नें बताया कि मूर्ति खंडित की गयी है| नई मूर्ति एस्थापित करायी जा रही हैं| आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गयीं हैं|