फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) चोर होनें के शक में ग्रामीणों नें एक युवक को दबोच लिया, इसके बाद उसे बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी| पुलिस नें मौके पर आकर युवक को सीएचसी भेजा, जहाँ दौराने उपचार आरोपी फरार हो गया| मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बिरसिंगपुर में बीती देर रात के युवक गाँव में आ गया, जिसे ग्रामीणों नें चोर होनें के शक में रस्सी से बांधकर पीटा| जमकर मारपीट करनें के बाद पुलिस को सूचना दी गयी, सूचना पर निरीक्षक अपराध कामता प्रसाद मौके पर पंहुचे और आरोपी युवक को ग्रामीणों के साथ सीएचसी उपचार के लिए भेजा| उपचार के दौरान ही आरोपी सीएचसी से फरार हो गया| अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद नें बताया पकड़ा गया युवक दिमाग से कमजोर था| वह सीएचसी से कही चला गया|



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



